24 घंटे में 120 विदेशी लोगों की जांच के लिए नमूने

0
551

लखनऊ। विदेशों से राजधानी पहुंचे 120 यात्रियों के 24 घंटे में ही सीएमओ की टीम ने नमूने ले लिए है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से मंगलवार को 253 यात्रियों का ब्योरा भेजा कि विदेशों से कई मार्गों से होते हुए लोग राजधानी पहुंचे हैं। सीएमओ की टीम तत्काल सक्रिय हुई आैर 24 घंटे के अंदर ही इनमें से 120 यात्रियों का नाम, पता चिन्हित करते हुए नमूना लेकर जांच के लिए केजीएमयू में भेज दिया। बताते चले कि अभी तक राजधानी में चार सौ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है, लेकिन किसी में भी वायरस की पुष्टि नहीं हुयी है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि विदेशों से लखनऊ पहुंचे 253 लोगों का ब्योरा मंगलवार को मिला। टीम को जल्द ही इन लोगों तक पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए गये। साथ ही टीम में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गयी थी, जिससे जल्द से जल्द सभी लोगों के कोरोना वायरस संबंधी जांच के लिए नमूने लिए जा सके। बुधवार शाम तक टीम में शामिल कर्मचारियों ने राजधानी के विभिन्न इलाकों से 253 में से 120 लोगों को चिह्नित कर लिया। इनके नमूने ले लिया गया। इन सभी को घरों में ही आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परिवारीजनों को भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अन्य लोगों के भी नमूने लिए जा रहे है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएनएनएमयू ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष
Next articleमेडिकोज के मेंटर बनेंगे केजीएमयू डाक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here