24 डाक्टरों के सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सेवाएं देने की इच्छा जतायी

0
780

लखनऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 24 निजी चिकित्सकों ने नि:शुल्क व स्वैच्छिक रूप से चिकित्सकीय सेवाएं देने चाहते हैं, इसमें बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमस सर्जरी सहित अन्य विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। जिन चिकित्सकों ने आवेदन पत्र दिया हैं, उनमें गोमतीनगर के डा. पवन कुमार, ठाकुरगंज की डा. नगमा सिदद्ीकी, वृन्दावन कालोनी के डा. मनु प्रताप सिंह, आलमबाग के डा. शशांक पाण्डेय, आलिया कालोनी स्थित डा. शहनाज बानो, बीकेटी के तिवारीपुर की डा. ममता श्रीवास्तव, चौक के डा. सलमान अहमद व डा. फराह तहसीन शामिल हैं।

इंदिरानगर की डा. कालज जैन व डा. प्रदीप कुमार यादव, नियावन रोड के डा. सुबह अली उस्मानी, महानगर की डा. जय श्री, बाराबंकी के डा. अनुज वर्मा, सेमरा गौढ़ी के डा. वीएस तोमर, गोमतीनगर के विराट खण्ड निवासी डा. सहाब अली उस्मानी, राजाजीपुरम की डा. अंजली पाण्डेय, बिजनौर के डा. जगदम्बा प्रसाद, एल्डीको ग्रीन की डा. नीता कपूर, डा. पीके मिश्रा, मानक नगर के डा. रामविलास सिंह यादव, उदयगंज कैण्ट के डा. सुधीर पाण्डेय, एच रहमान आैर डा. सुनन्या मिश्रा शामिल हैं।

Previous article14 सूत्री मांगों को लेकर डाक्टरों का प्रदर्शन छह जून को
Next articleतीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here