लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनायेगा। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल एंव कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल होंगी। समारोह में चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव होंगे। दीक्षांत समारोह में 45 मेडिकल छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस, बीडीएस, पीएचडी एवं परिचार्या सहित अन्य उपाधियां एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह के लिए केजीएमयू के प्रशासनिक भवन को सजाया गया है।
दीक्षांत समारोह से पूर्व संध्या आज जमकर पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों का प्रतीकात्मक डाक्टरों ने प्रदेश के राज्यपाल एंव कुलाधिपति की स्वीकृति मिलने के साथ ही किया गया। दीक्षांत समारोह की शुरूआत वंदेमातरम् से और इसका समापन राष्ट्रगान से किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्मी बैंड ने अपनी धूनों से वहां मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। दीक्षांत समारोह में क्रमशः इस पंक्तिवद होकर जिसमें सबसे आगे विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, उनके पीछे आचार्य, सह-आचार्य, तथा उसके उपरान्त सहायक-आचार्य, विद्या परिषद सदस्य, कार्य कारिणी परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहें। इसके बाद अधिष्ठाता, कुलपति, प्रति कुलपति और अंत में कुलाधिपति चल रहे थे। कार्यक्रम के बाद यह क्रम उलटा हो जाता है और सबसे आगे मुख्य अतिथि होते हैं।
समारोह में इस वर्ष एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा सना मोहसिन को प्रतिष्ठित हीवेट मेडल से नवाजा जाएगा। सना मोहसिन ने एमबीबीएस की फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 18 मेडल मिलेंगे। इनमें 10 स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य व तीन कैश प्राइज मिलेंगे। दूसरा महत्वपूर्ण मेडल चांसलर मेडल आकर्षि गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। उन्हें कुल 25 मेडल मिलेंगे। इनमें 16 स्वर्ण, चार रजत, दो बुक प्राइज तथा तीन कैश प्राइज मिलेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












