14 को प्रदेश के सभी जनपदों में धरना देंगे लैब टेक्नीशियन

0
1064

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 14 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर होने वाले धरना प्रदर्शन में प्रदेश के सभी लैब टेक्नीशियन भाग लेंगे । आज कार्यक्रम की रणनीति बनाने हेतु लैब टेक्नीशियन ऐसो उ प्र के पदाधिकारियों की बैठक बलरामपुर चिकित्सालय में सुरेश रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री रावत ने बताया कि लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न संवर्गो की वेतन विसंगति दूर करने, केंद्र के भत्तो की समानता, 50 वर्ष की सेवा पर जबरन सेवानिवृति पर रोक लगाए जाने, 8-16-24 वर्ष पर एसीपी, संविदा एवं वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, डिप्लोमा इंजीनियरों की भांति 4600 ग्रेड पे को इग्नोर करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने,परिवहन निगम के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, संवर्गो का पुनर्गठन, केंद्र की तरह एल टी सी सहित 18 सूत्रीय मांग के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है, जिसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पी डब्लू डी, गन्ना विभाग, नलकूप विभाग, वाणिज्य कर, आई टी आई, , तहसील, समाज कल्याण विभाग , वन विभाग, लखनऊ विश्व विद्यालय, के जी एम यू, सहित जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारी धरने में भागीदारी करेंगें ।

उच्चस्तरीय बैठकों में लिए गए निर्णयों पर कार्यवाही ना होने के कारण परिषद ने आंदोलन की घोषणा की है । प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारी 14 को जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे और लखनऊ में जी पी ओ पर पहुच कर सफल बनाएंगे ।
कमल श्रीवास्तव ने कहा कि संवर्ग की वेतन विसंगति की रिपोर्ट शासन में धूल खा रही है, बार बार बैठकों में तत्काल निर्णय करने के फैसले के बावजूद शासनादेश निर्गत नही हो पा रहा है । इसलिए प्रदेश के समस्त एल टी धरने में भागीदारी करेंगे ।

प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि संवर्ग के पुनर्गठन के लिये शासन ने कड़े निर्देश दिए लेकिन उसका प्रस्ताव महानिदेशालय द्वारा अभी तक नही प्रेषित हुआ ।जिससे सभी कर्मियों मे रोष व्याप्त है । बैठक में उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,सचिव कमल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, प्रदीप कुमार ,महेश प्रसाद, संतोष जौहरी, अनिता सिंह आदि उपस्थित थे ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहमारे पेट में 2000 अनजान जीवाणुओं की प्रजातियां….
Next articleराजधानी में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, कुल संख्या 78

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here