होली में 108 एम्बुलेंस 203 के लिए बनी जीवनदायिनी

0
469

 

 

 

होली में 108 एम्बुलेंस सेवा ने बचाई घायलों की जान

 

 

लखनऊ। रंगों का त्‍योहार होली धूमधाम से मनाया गया। लेकिन होली के दौरान भी बहुत से लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो गए। एंबुलेंस ने अकेले लखनऊ में ही 6 से 8 मार्च के बीच दुर्घटना के शिकार 203 लोगों को तत्‍काल सुविधा उपलब्‍ध कराते हुए समय से अस्‍पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाई।

 

 

 

 

 

इनमें 107 मामले सड़क दुर्घटना के हैं जबकि 96 अन्‍य दुघर्टनाओं के हैं। 108 एम्‍बुलेंस द्वारा तत्‍काल प्राथमिक उपचार देते हुए अस्‍पताल पहुंचाकर इनकी जान बचाई गई।
इसके अलावा 108 एम्‍बुलेंस सेवा ने इन्‍हीं तीन दिनों में 189 अन्‍य इमरजेंसी के मामलों में लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया।

 

 

 

108 एम्बुलेंस सेवा होली लोगों में हमेशा तरह काफी मददगार साबित हुई। इस सेवा से सैकड़ों जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकी। घायलों से लेकर उनके परिजनों ने तत्काल मदद के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ की काफी प्रशंसा की और उन्‍हें अपना आशीर्वाद दिया।
108 सेवा के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में वर्तमान में 2200 एम्‍बुलेंस संचालित हो रही हैं

Previous articleउत्तर प्रदेश कैबिनेट में 21 प्रस्ताव पास : प्रदेश में पहली खेल नीति की संस्तुति
Next articleH3N2 इंफ्लुएंजा से बुजुर्गों व छोटे बच्चों को ख़तरा ज्यादा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here