1,000 कैरेट से अधिक वजन का हीरा यहां की खदान मिला में

0
1357

न्यूज। हीरे रत्न के प्रति रूचि रखने वालों के यह जानकारी बेहद रोचक हो सकती है। दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में खदान से एक बड़े आकार का हीरा निकला है, बताया जाता है कि इस हीरे का वजन 1,000 कैरेट से अधिक है। चर्चा है कि यह खदान से निकाला गया इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा हीरा हो सकता है।
बताया जाता है कि उच्च गुणवत्ता वाला, 1,098.3 कैरेट का यह हीरा इस महीने की शुरुआत में ज्वानेंग खदान से निकाला गया। इस खदान पर बोत्सवाना सरकार, देबस्वाना आैर डी बीयर्स समूह का मालिकाना हक है। देबस्वाना की कार्यकारी प्रबंध निदेशक लियनेटे आर्मस्ट्रांग ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि यहां से हम जल्द ही आैर बड़े हीरे निकाल सकेंगे। इस आकार का हीरा ठीक-ठाक अवस्था में निकाल पाना एक उपलब्धि के समान है।””
उनका दावा है कि हीरा 73 मिलीमीटर लंबा, 52 मिलीमीटर चौड़ा आैर 27 मिलीमीटर मोटा है तथा यह कंपनी के 50 साल के इतिहास में खदानों में पाया गया सबसे बड़ा हीरा है। आर्मस्ट्रांग ने बताया कि इससे पहले ज्वानेंग खदान में सबसे बड़ा 446 कैरट का हीरा 1993 में मिला था।

Previous articleयोग को जिदंगी का बनाये हिस्सा: माधुरी दीक्षित
Next articleUP के 32 PCS अफ़सरो का प्रमोशन,3 lucknow के भी अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here