लखनऊ। ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस संक्रमण के बुधवार को केजीएमयू सहित 22 में ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गोमती नगर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में गैर जनपद के ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस बीमारी से पीड़ित ज्यादातर मरीजों की जान बचाने के लिए सर्जरी कारगर हो रही हैं। अब तक कुल 77 मरीज ब्लैक फंगस के भर्ती हो चुके हैं, जब कि आठ मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी हैं।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ब्लैक फंगस के मरीज रेफर होकर आ रहे हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया सिर्फ 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 16 मरीज जनपदों से आकर भर्ती हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 50 मरीज भर्ती हैं। भर्ती सात मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया ज्यादातर मरीजों की सर्जरी आंख व नाक की गयी हैं। इनमें फंगस पाया गया था, जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया। अब मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।
उधर ब्लैक फंगस के चार मरीज
लोहिया संस्थान में भर्ती हैं। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जरूरी दवाएं मरीजों को दी जा रही हैं। सभी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। वही
वहीं एक निजी अस्पताल में एक मरीज की सर्जरी की गई है।












