लखनऊ। नर्सेज एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को हुए वर्चुअल कार्यक्रम में नर्सेज एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को केजीएमयू का कम्युनिटी मेडिसिन एवं इग्नू रीजनल सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने कोविड-19 बचाओ उपचार एवं रोकथाम की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ राजीव मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अन्य विभागों ने भी अपनी सहभागिता दी , जिसमें केजीएमयू का ट्रामा सर्जरी विभाग, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ,एंडोक्राइन सर्जरी विभाग, एथिक्स कमिटी बलरामपुर अस्पताल ने भाग लिया। इसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। लखनऊ के डिप्टी सीएमओ डॉ मिलिंद वर्धमान ने होम आइसोलेशन के अंतर्गत ली जाने वाली विभिन्न दवाइयों एवं बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । केजीएमयू के मानसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक अग्रवाल ने कोविड-19 समय में होने वाले मानसिक तनाव अवसाद के बचाव एवं रोकथाम के बारे में विभिन्न एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी। ट्रामा सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप तिवारी ने अपने व्याख्यान में घर पर उपयोग की जाने वाली ऑक्सीजन सिलेंडर के तरीके एवं उपयोग के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारी दी। केजीएमयू के ही इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हैदर अब्बास ने कोविड-19 को दी जाने वाली स्टैंडर्ड केयर ऑफ ट्रीटमेंट के अंतर्गत विभिन्न दवाइयों के डोजेस एवं तरीकों को विस्तार से समझाया । ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ तूलिका चंद्रा जी ने ब्लड डोनेशन एवं प्लाज्मा डोनेशन की महत्ता को समझाया। डॉ शीतल वर्मा ने कोविड-19 विभिन्न प्रकार की जांच एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केजीएमयू की वरिष्ठ डाइटिशियन डॉ शालिनी श्रीवास्तव कोविड-19 के समय ली जाने वाली आहार के तरीकों को विस्तार से समझाया, जिससे कि व्यक्तियों के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ अमरजीत यादव ने कोविड-19 में में विभिन्न उपयोगी योगासन को समझाया एवं इसके महत्त्व को भी बताया। कार्यक्रम के सचिव डॉ राजीव मिश्रा ने बताया कि इस वर्चुअल कार्यक्रम में लगभग 100 के आसपास प्रतिभागियों ने प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अलावा टीएमयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जमाल मसूद एवं डॉ राम गुप्ता ,रीजनल डायरेक्टर डॉ मनोरमा सिंह एवं डॉ संजीव रस्तोगी जी ने भी प्रतिभाग किया।












