द वीक हंसा रिसर्च सर्वे में SGPGI देश में थर्ड नम्बर पर

0
524

लखनऊ। द वीक-हंसा रिसर्च सर्वे-2023 की रैंकिंग में देश के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में एसजीपीजीआई को तीसरा स्थान मिला है। पहले नम्बर दिल्ली का एम्स है। जबकि दूसरे नम्बर पीजीआई चण्डीगढ़ है।

सर्वे में मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और पेशेंट केयर में पीजीआई पूरे देश में दूसरे नंबर का हॉस्पिटल है। सर्वे में मरीजों के उपचार की गुणवत्ता, अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं व बुनियादी ढांचा, डॉक्टरों की योग्यता, अनुसंधान और नवाचार को शामिल किया गया है। सर्वे में देश के 17 शहरों के प्रमुख चिकित्सा संस्थान और अस्पतालों को शामिल किया गया है।

इनमें दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, हैदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, पुणे, मुंबई व अन्य शहर शामिल हैं। एसजीपीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश में अकेले संस्थान को इस रैंकिंग में स्थान मिला है।

Previous article17 और 18 दिसंबर को होगा अटल स्वास्थ्य मेला
Next articleजैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में Kgmu की भूमिका महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here