दो दिन बंद रहेगी दवा मार्केट

0
706

 

 

 

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को लॉक- डाऊन घोषित किया है। वही सोमवार को लखनऊ क्षेत्र में पंचायत चुनाव है, इसलिए बहुत सारे कर्मचारी जो कि ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं आैर पंचायत चुनाव में मतदान करना उनका अधिकार है, इसलिए वे मतदान के लिए जाएंगे, इसके साथ ही अमीनाबाद की थोक मार्केट में बहुत से दुकानदार भी ग्रामीण क्षेत्र के हैं आैर वे भी मतदाता है अत: लॉक-डाऊन व चुनाव को देखते हुए केमिस्ट एसोसिएशन ने दो दिन की बंद की घोषणा की है, इस दौरान पूरे बाजार को सेनिटाइज किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बाजार में कोरोना से बचाव की दवाओं का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, इसका प्रमुख कारण अमीनाबाद स्थित थोक मार्केट व फुटकर दुकानदारों के बीच सप्लाई चेन का टूट जाना है।
अमीनाबाद स्थित दवा की थोक मार्केट की करीब 60 फीसद दुकानें बंद चल रही है। कारण ये है कि या तो दुकानदार संक्रमित हैं या फिर उनके परिवार में कोई संक्रमित है इसलिए दुकानदारों आइसुलेशन में चले गये हैं, इसके चलते दुकानें बंद हो गयी हैं।

Previous articleUP : कोरोना के 27 हजार से केस 120 की मौत
Next articleआक्सीजन की कमी से तीन मौत : लोहिया संस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here