डॉ राम कृष्णा कोरोना से जीतने के बाद जिंदगी से हार गए जंग

0
1238

 

 

 

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के वरिष्ठ  अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राम कृष्णा का रविवार को केजीएमयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जाता है कि करीब 40 दिन पहले सिविल अस्पताल में जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई।

कुछ दिन सिविल अस्पताल में उपचार चला ,लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें पीजीआई में एडमिट कराया गया. जहां कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी दी गई। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर केजीएमयू में उनका उपचार चला और डायलिसिस कराई जाती थी। बताया जाता है कि उनकी अगली डायलिसिस होने वाली थी, रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। यह सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुभाष और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के नंदा ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous articleकोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार : सीएम योगी
Next articleस्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशि ना देने पर 25 मई को काला फीता बांधकर जलेगी शासनादेश की प्रतियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here