लखनऊ।ऑस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहा शिवाजी मार्ग हीवेट रोड पर श्री श्री गणेशोत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को सुबह उत्सव में शिवाजी मार्ग के राजा गणपति बप्पा का भव्य श्रंगार किया गया और भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारा लगाये। उसके बाद भक्तगणों की उपस्थिति में आरती राहुल जैन ने की।
उत्सव में शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सुबह के गणपति बप्पा को देसी घी, दही, दूध ,पंचमी मेवा का भोग लगाया ।
इसके बाद सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। कार्यक्रम आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया उत्सव में शाम को सिद्धिविनायक मुंबई की भव्य आरती के वक्त भक्तों की संख्या शिवाजी मार्ग के राजा दर्शन करने के लिए बढ़ती जा रही है। उत्सव में शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के व्यापारी भी बढ़-चढ़कर दिन-रात शिवाजी मार्ग राजा की सेवा में लगे रहते हैं।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।















