कोरोना से एक और मौत, शहर में 2173 संक्रमित

0
696

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमितों की संख्या राजधानी में कम नहीं हो रही है। मंगलवार को 2173 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। चिनहट में सबसे ज्यादा 399 लोग संक्रमित हैं। जबकि अलीगंज में 379 लोग संक्रमित हैं। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के दो स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा कई कर्मचारी संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमण से गोसाईगंज में एक मौत भी हो गयी है। तीसरी लहर में संक्रमण से अब तक तीन मौतें हो चुकी है। वही कोरो ना संक्रमण से 3007 लोग ठीक भी हो गए हैं.

 

 

 

 

राजधानी में पांच क्षेत्र अलीगंज, चिनहट, इंदिरानगर, आलमबाग और कैसरबाग संक्रमण से बेहद संवेदनशील हो गए हैं।
आलमबाग में 361 लोग संक्रमित हैं, जबकि सिल्वर जुबली हॉस्पिटल क्षेत्रों में 254 की रिपोर्ट संक्रमित है। इंदिरानगर में भी 233 लोग संक्रमित लोग लगातार मिल रहे हैं। वही सरोजनीनगर में 180 लोग संक्रमित हैं।
कमांड हॉस्पिटल में 76 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अगर देखा जाए तो संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 942 संक्रमित मिले है। बाहर से यात्रा कर लौटने वाले लगभग 193 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 27 स्वास्थ्य कार्यकर्ता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि कोरोना के हल्के लक्षण नजर आने पर 448 की जांच कराने पर संक्रमित मिले है।

Previous articleपरिवार की तरह है सिविल का हर मेडिकलकर्मी -डॉ आनंद ओझा
Next articleशहर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 3517,एक मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here