इस तारीख से फिर शुरू हो रहा पोलियो अभियान

0
730

 

Advertisement

 

 

 

 

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने आठ महीने बाद फिर से पल्स पोलियो अभियान चलाने जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान 28 मई से शुरू होगा, जिसे एक सप्ताह अभियान चलाने का प्रस्ताव है। इसमें पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि लखनऊ जनपद में हालांकि पोलियो का एक भी मामला नहीं है, जबकि कुछ पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के केस निकल रहे हैं। लोगों का आवागमन बढ़ा है। ऐसे में पोलियो संक्रमण को रोकने के लिए दवा पिलाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में करीब सात लाख 13 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। छूटे बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम डोर टू डोर जाकर दवा पिलाएगी।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि यह अतिरिक्त अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले सितंबर 2022 में अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि माता पिता अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं।

Previous articleअनावरण: Kgmu कुलगीत
Next articleसंयुक्त मोर्चा के आंदोलन में फार्मेसिस्ट फेडरेशन की भागीदारी होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here