लखनऊ। रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में वार्ड बॉय और सफाईकर्मी ने बच्चे का इलाज करा रही महिला के परिजनो ने सफाई कर्मचारी व सिक्यूरिटी गार्ड पर अभद्रता व छेडछाड का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा । अस्पताल प्रशासन ने जिसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोलरूम सहित तालकटोरा थाने मे दी सूचना पर सिओ बाजारखाला आलोक सिंह , तालकटोरा इस्पेक्टर विजयसेन सिंह मौके पर पहुँचकर परिजनो को बडी मशक्कत के बाद हास्पिटल कर्मचारियो और परिजने को समझा कर मामला शाँन्त कराया ।
मोतीझील ऐशबाग निवासी राजू सिंह ( काल्पनिक नाम ) ने शनिवार को अपनी बेटी को बाल रोग विशेषज्ञ डाँ? पी के श्रीवास्तव को दिखाकर बाल रोग वार्ड मे भर्ती करवाया था सोमवार रात करीब साढे दस बजे राजू सिंह ने अपनी पत्नी से नाइट सिक्योरिटी गार्ड बाबू व सफाई कर्मी संन्तोष पर अभद्रता व छेडछाड का आरोप लगाकर अपने कुछ साथियो को बुलाकर जमकर हंगामा किया जिसकी सूचना सीएमएस आर के चौधरी ने पुलिस कन्ट्रोलरूम के साथ तालकटोरा थाने को दी मौके पर पहुँते सिओ बाजारखाला व तालकटोरा इस्पेक्टर ने बडी मशक्कत के बाद रात करीब बारह बजे कर्मचारियो और तीमारदारो को समझाकर मामला को शाँन्त कराने मे सफल रहे वही हास्पिटल प्रशासन व परिजनो द्वारा थाने पर कोई लिखित शिकायत नही दी है हास्पिटल प्रशासन का कहना है कि बाल वार्ड मे रात्री दस बजे के बाद पुरूषो को वार्ड से निकाल दिया और मरीज बच्चो की देखरेख के लिये एक महिला को ही रहने दिया जाता है जब गार्ड व सफाई कर्मी शराब के नशे मे धुत राजू को बाहर जाने को कहा जो राजू को खराब लगी उसी मे दोनो के बीच कहासुनी हो गई जिसपर राजू ने अपने अन्य साथियो को बुलाकर झूठा आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया ।














