अब बावर्ची जाएंगे यहां

0
750

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों की ओटी-वार्डो में तैनात बावर्चियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजने का निर्देश दिया है। इन लोगों से कोई क्लीनिकल काम नहीं लिया जाएगा। कुलपति डा. एमएलबी भट्ट ने शुक्रवार को आदेश दिए हैं। कुलपति का कहना है एमसीआई के मानकों को पूरा किया जाएगा।

बताते चले कि केजीएमयू के बाल रोग विभाग, क्रिटिकल केयर, आईसीसीयू समेत कुछ विभागों की आपरेशन थियेटरों में लगभग ग्यारह कुक कार्यरत हैं। इनसे मरीजों से क्लीनिकल काम में मदद लिया जा रहा है। यह एमसीआई के विपरीत है। इसको केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री प्रदीप गंगवार ने कुलपति समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजकर उन्हें हटाने की मांग की थी। इस घटना के मीडिया में आने के बाद हड़कम्प मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने शुक्रवार को मीटिंग दौरान कुक को हटाकर उन्हें मूल पदों पर तैनाती देने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। कुलपति का कहना है मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : यहां सस्ती दवा मिलेगी
Next articleओरल कैंसर से सम्हलों नहीं तो होगा यह….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here