लखनऊ . केन्द्र सरकार के वैश्विक युवा नेतृत्व और साझेदारी पर केंद्रित वाई-20 कार्यक्रम के तहत kgmu में 24 मार्च को सभी 75 जिलों से आये युवा मानसिक स्वास्थ्य और योग पर चर्चा करेंगे।
बुधवार को अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण नवनीत सहगल ने पत्रकार वार्ता में दी। kgmu के ब्राउन हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि केजीएमयू में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय कार्यशाला होगी। बुधवार को बताया कि जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंाालय केन्द्र सरकार द्वारा वाई-20 का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। वाई-20 के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमो का मकसद देश के युवाओं को एक साथ लाना, बेहतर कल के लिए विचारों पर विमर्श करना और काम के लिए एक एजेंडा तैयार करना है ।
उन्होने बताया कि इसी क्रम में 24 मार्च को किग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से दो दो युवा और कुल मिलाकर पूरे प्रदेश से 150 युवा शामिल होंगे। प्रदेश को पांच बिंदुओं में से दो बिंदु दिए गए हैं जिनमें पहला हेल्थ वेल बीइंग एंड स्पोट््र्स एजेंडा के साथ मेंटल हेल्थ पर कार्य करना है। इसके अलावा फ्यूचर ऑफ वर्क है। प्रदेश में इन बिंदुओं पर पिछले एक महीने से विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं जिनमें वाद विवाद प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल है।
सहगल ने बताया कि फ्यूचर ऑफ वर्क बिंदु के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता तथा अन्य गतिविधियां हैं जिसके अंतर्गत 150 युवा आईआईटी कानपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर केजीएमयू के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने बताया कि मेंटल हेल्थ और योगा कार्यक्रम के अंतर्गत, युवाओं को विभिन्न स्थितियों का सामना करने के लिए किस प्रकार की रणनीति अपनानी चाहिए, स्पोट््र्स इंजरी में उन्हें क्या करना चाहिए ,इन बिंदुओं सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी












