लखनऊ। यूपी में प्लेटलेट्स दान के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। अगर प्लेटलेट्स दान करना चाहता है तो उसका पंजीकरण होगा। यह अभियान गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान जल्द शुरू करेंगा।
यह जानकारी संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने लोहिया संस्थान के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व जागरुकता कार्यक्रम में दी।
संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि प्लेटलेट्स दान को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि कैंसर, डेंगू व अन्य बीमारी से पीड़ितों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता होती है। कई बीमारियों में मरीज की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स की सख्त जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि संस्थान की तरफ से प्लेटलेट्स जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। प्लेटलेट्स की पांच दिनों तक सुरक्षित रहता है।
उसके बाद वह मरीज को चढ़ाने लायक नहीं होता है। इसलिए प्लेटलेट्स डोनर का पंजीकरण किया जाएगा। ताकि मरीज की जरूरत के अनुसार डोनर से प्लेटलेट्स दान कराया जा सके। अभियान की शुरुआत इसी महीने से करने की तैयारी है।











