…आप सुन रहे है 89.6 MHz…पर kgmu रेडियो स्टेशन…

0
827

 

 

 

 

लखनऊ। हेलो… आप सुन रहे है 89.6मेगा हर्टज पर केजीएमयू कम्युनिटी रेडियो स्टेशन… अब आपको बताया जाएगा …. इस तरह की आवाज बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा से लखनऊ व आस-पास जनपदों में सुनाई देगी।
किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के अपना कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशन वसंत पंचमी से ऑन एअर करने जा रहा है। बताते चलें देश का इस तरह का पहला चिकित्सा संस्थान में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन होगा।
कोरोना संक्रमण काल के बीच 12 जून वर्ष 2020 को रेडियो स्टेशन के भवन का लोकार्पण के साथ इसकी स्‍थापना की नींव रखी गयी थी।
कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का कार्यभार देख रहे प्रो विनोद जैन ने बताया कि कुलपति ले.ज. डॉ बिपिन पुरी के मार्गदर्शन में रेडियो स्‍टेशन की विधिवत शुरुआत करने की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। उन्‍होंने बताया कि देश के किसी भी चिकित्‍सा संस्‍थान द्वारा शुरू किया जाने वाला यह पहला कम्युनिटी रेडियो स्‍टेशन है।

 

प्रो. जैन ने बताया कि इसका उद्घाटन मुख्‍य अतिथि कुलपति ले0ज0 डॉ बिपिन पुरी करेंगे तथा कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि के रूप में प्रति कुलपति प्रो विनीत शर्मा को आमंत्रित किया गया है। उन्‍होंने बताया कि इसकी स्ट्रीमिंग यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी होगी। इसके साथ ही हम एक ऐप भी बना रहे हैं , ताकि इसे पूरी दुनिया में सुना जा सके। उन्‍होंने कहा कि हम फोन के माध्यम से भी भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों की शैक्षिक, चिकित्सा, सामाजिक, आध्यात्मिक, प्रेरणादायक कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग कर उसका प्रसारण करेंगे, ताकि अच्‍छी जानकारियों को श्रोताओं तक पहुंचा सकें।

 

 

उन्‍होंने बताया कि समुदाय, छात्रों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और समाज के लिए उपयोगी अन्य हस्तियों के माध्‍यम से उपयोगी जानकारियों को श्रोताओं तक पहुंचाने के प्रति हम प्रतिबद्घ हैं। उन्‍होंने बताया कि वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करते हुए , स्‍थानीय कलाकारों के द्वारा परफॉर्म किये गये गीत-संगीत का प्रसारण भी किया जायेगा।

Previous articleCorona : फ्रंटलाइन कर्मियों का होमआइसोलेशन14 दिन करने की मांग
Next articleKgmu: यह डॉक्टर निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here