लखनऊ – गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली।
उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा0 दिनेश शर्मा ने भी शपथ ली। श्री मौर्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर से सांसद हैं जबकि श्री शर्मा लखनऊ के मेयर हैं। योगी मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री, 22 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है।
शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री –
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, एस पी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शासी, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकान्त शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन उर्फ गोपालजी तथा नन्द कुमार नन्दी शामिल हैं।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) –
अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेन्द्र तिवारी, डा0 महेन्द्र सिंह (एमएलसी), स्वतंत्र देव सिंह (एमएलसी) भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, स्वाति सिंह और डा0 धरम सिंह सैनी को शपथ दिलायी गयी है।
राज्यमंत्री –
गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह, अतुल गर्ग, रवीन्द्र प्रताप सिंह, नीलकण्ठ तिवारी, मोहसिन रजा, गिरीशचन्द्र राठौर, बल्देव ओलख, मनोहर लाल, संदीप सिंह और सुरेन्द्र पासी ने शपथ ग्रहण की।