बदलते परिवेश में स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक: डा. अरुण

0
438

लखनऊ। नवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर योगाभ्यास कार्यक्रम रूचि खंड में शुरू किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाला योगाभ्यास आयुर्वेदाचार्य डा. अरुण कुमार के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। पहले दिन लगभग 100 प्रतिभागियों भाग लिया। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक डॉ राजकिशोर चौरसिया एवं विद्या शाह के द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भगवान धन्वंतरी पूजन के साथ डॉ पुष्पा श्रीवास्तव भाजपा उपाध्यक्ष मंडल कैंट, ने कि या।

योगाभ्यास में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सूक्ष्म क्रियाएं,आसन, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। इसके अलावा तनाव मुक्ति के लिए अंत में सामूहिक रूप से योग आचार्यों द्वारा संगीतमय योगा डांस भी कराया गया। इसके अलावा शांति पाठ एवं कर्तव्य पालन हेतु संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार ने कहा कि स्वस्थ्य शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए आहार- विहार, दिनचर्या, रात्रि चर्या,रितु चर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को निरोगी रखा जा सकता है।

कमल हेल्थ साल्यूशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक संतोष शाह, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी राजनाथ गुप्ता, पूर्व चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद डॉक्टर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ आर के द्विवेदी सेवानिवृत्त आबकारी विभाग, पूर्व इंजीनियर एलडीए राकेश श्रीवास्तव, योगाचार्य बलराम वर्मा, ए.के.द्विवेदी, एस के टंडन, गंगा प्रसाद एवं विनय मित्र द्विवेदी, डेंटल सर्जन डॉ ईशा सिंह रावत, डॉ शैलेश पांडेय, एमडी आयुर्वेद डॉ मनीष द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता ममता सिंह, अमित सिंह एवं तनुप्रिया, पूर्व चीफ फार्मासिस्ट आयुर्वेद ओपी गुप्ता मौजूद थे।

Previous article3 मेडिकल कालेजों में फर्जी पेपर्स से काम करने वाली यह कम्पनी डिबार
Next articleNABH मानक वाला लोहिया संस्थान UP का पहला सरकारी संस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here