लखनऊ। अगर नियमित योग किया जाए तो हार्ट की तमाम बीमारियों को दूर किया जा सकता है। नियमित योग हार्ट की धमनियों के ब्लाकेज को नियत्रिंत करके दूर किया जा सकता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज तथा तनाव आदि बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। यह दावा बृहस्पतिवार को एम्स के पूर्व कार्डियोलॉजिस्ट प्रमुख पद्मश्री प्रो.एस सी मनचंदा ने गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे आयुष मंत्रालय के सहयोग से पंतजलि योगपीठ , हरिद्वार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग महोत्सव में प्रो. एस सी मनचंदा ने दी।
उन्होंने कहा कि खराब जीवनशैली, अनियमित भोजन, मानसिक तनाव , तम्बाकू के अलावा व्यायाम की के कारण लोगों को हाई ब्लड प्रेशर,हाइपरटेंशन व मोटापा बढ़ रहा है। लापरवाही बरतने पर यह हार्ट की बीमारी बन जाता है।
प्री- हाइपरटेंशन में योग से ज्यादा मेडिटेशन लाभ पहुंचाता है –
प्रो. मनचंदा ने कहा कि अगर देखा जाए तो वर्तमान में हर तीसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में है। उन्होंने बताया कि शोध में साबित हो गया है कि योग कार्डियक बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि खास कर प्री- हाइपरटेंशन में योग से ज्यादा मेडिटेशन लाभ पहुंचाता है। मेडिटेसन की इस सच्चाई को अमरीका हार्ट एसोसिएशन ने भी माना है। उन्होंने बताया कि अगर मेटाबॉलिज्म बदल रहा है आैर शुरुआती चरण में अगर रक्तवाहिकाओं में कोलेस्ट्राल बढ़ रहा है तो योग से नियंत्रित करके दूर कि या जा सकता है। उन्होंने बताया कि शोध में सौ लोगों को शामिल किया गया। पचास को नियमित आसन, प्राणायाम तथा मेडिटेशन कराया गया।
पचास को कुछ नही कराया गया। पचास लोग नियमित योग कर रहे थे। एक वर्ष में उनकी रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्राल नियंत्रित हो गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंडोयूके तहत से हार्ट की धमनियों में स्टंट डाले गये लगभग तीन हजार मरीजों पर शोध चल रहा है। इसमें दो अस्पताल यूके है आैर 16 अस्पताल देश के विभिन्न स्थानों से चयनित है,जिनमें मरीजों पर शोध चल रहा है। यह शोध चार वर्ष तक चलेगा। इसके बाद इसका परिणाम आएंगा।












