यहां शिशु अौर बच्चे की मौत पर मचा दिया बवाल

0
608

लखनऊ । गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को जच्चा-बच्चा की मौत होने पर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। परिजनों का आरोप था कि गर्भवती महिला जब भर्ती कराया गया था तो उस वक्त ब्लीडिंग की दिक्कत बनी हुई आैर तबियत बिगड़ रही थी। इसके बाद भी नाइट शिफ्ट की डाक्टर ने एक बार मरीज को देखा आैर चली गयी। इसके बाद शिकायत पर भी वह देखने नहीं आयी। सुबह आठ बजे ब्लीडिंग के कारण हालत ज्यादा गंभीर होने लगी, तो कहने पर लेबर रूम लेकर तो गये, लेकिन प्रसव केइंतजार में तीन घंटे लगा दिए आैर जब प्रसव कराने के बाद ही जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।

इंदिरानगर सेक्टर-19 की साढ़े आठ माह की गर्भवती शिप्रा सोनी (30) का इलाज लोहिया अस्पताल से चल रहा था। परिजनों के अनुसार बीती रात अचानक ब्लीडिंग होने लगी, तो परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल की स्त्री रोग विभाग में रात बारह बजे के करीब भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि भर्ती करने के बाद डाक्टर ने आकर एक इंजेक्शन दे तो दिया लेकिन फिर सुबह आठ बजे तक डॉक्टर देखने तक नहीं आयी। इस बीच में कई बार शिकायत की गयी, लेकिन हर बार कहा गया कि ठीक हो जाएगी। उसे सुबह आठ बजे ज्यादा तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में लेबर रूम में ले गये लेकिन वहां पर भी प्रसव नहीं कराया। करीब ग्यारह बजे प्रसव हुआ, तो पहले शिशु ने दम तोड़ दिया। उसी समय प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें आनन-फानन में वेंटीलेटर पर भर्ती तो किया गया, लेकिन दो घंटे के भीतर ही उसकी भी मौत हो गई।

पति का आरोप था कि गर्भवती की हालत बिगड़ती जा रही थी। उसे बाद भी उसका सिजेरियन नहीं किया। करीब तीन घंटे तक उसे सामान्य प्रसव के इंतजार में भर्ती रखा। तीन घंटे बाद जब उसका सामान्य प्रसव हुआ तो प्रसव के दौरान ही शिशु की मौत हो गई। कुछ मिनटों में ही प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई, तो उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन दो घंटों के भीतर ही उसकी भी मौत हो गई। पति का आरोप था कि अगर सही समय पर सिजेरियन ही कर दिया गया होता तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता सक्सेना का कहना शिप्रा नाम की महिला को रात करीब 12 बजे भर्ती किया गया था। जब भर्ती कराया गया तो उसे ब्लीडिंग हो रही थी। सुबह करीब आठ बजे उसे प्रसवपीड़ा होने पर लेबर रूम ले जाया गया। प्रसव के दौरान ही कार्डिअक अरेस्ट हो गया, जो उसकी मौत का कारण बन गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदवा तो मिली नहीं, सब नियम बताते रहे
Next articleवित्त मंत्री जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here