यहां लिफ्ट फंसी, दो बेहोश

0
709

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में लिफ्ट अचानक फंस गयी। करीब 25 मिनट तक फंसी रही लिफ्ट में दो महिलाएं गर्मी व घबराहट के कारण बेहाश हो गयी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मुश्किलों से लिफ्ट को खोलकर सभी को बाहर निकाला। क्वीन मेरी प्रशासन का तर्क है कि लिफ्ट कुछ देर फंसी तो थी, लेकिन अंदर किसी के बेहोश होने की जानकारी नही है।

क्वीन मेरी अस्पताल में आज अचानक लिफ्ट फंसने से अफरा-तफरी मच गयी। लिफ्ट के ज्यादातर महिलाएं ही थी। वह सब घबराकर दरवाजा पीटते हुए चीखने चिल्लाने लगी। आनन-फ ानन में लिफ्ट को मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने खोलने की कोशिश की, लेकिन इस बीच बुलाये गये लिफ्ट मैन ने आकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसमें लगभग 25 मिनट लग गये। लिफ्ट फंसने की सूचना पर वहां पर तीमारदारों की भीड़ एकत्र हो गयी। जब लिफ्ट खुली तो अंदर दो महिलाए अर्धमूच्र्छित अवस्था में थी। उन्हें किसी तरह बाहर निकाल कर पानी छिड़क कर होश में लाया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडा. बीके ओझा बने चिकित्सा अधीक्षक
Next articleयहां वॉयल खरीद में मरीजों से खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here