यहां दूसरे दिन भी रेजीडेंट डाक्टरों का बहिष्कार जारी

0
616

न्यूज डेस्क – रेजीडेंट डाक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल हो गये। प्रशासन के तमाम दावे फेल हो गये। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डाक्टर्स अजमेर ईकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया, जिससे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। यहां से मरीजों का पलायन भी शुरु हो गया है। मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर है।

यहां के रेजीडेट डाक्टर्स के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र नरुका ने बताया कि उनकी मांगों कर हमेशा आश्वासन ही मिलता रहता है। अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास में गंदगी , पानी की अपर्याप्त व्यवस्था तथा एक एक कमरे में चार से पांच रेजीडेंट को ठहरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसके कारण रेजीडेंट बीमारी होने के बाद भी मरीजों का इलाज करते रहते है।

रेजीडेंट डाक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर काम का बहिष्कार किया।
हड़ताल के चलते मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां प्रयोग हो रही नकली आैर खराब दवाएं
Next articleट्रामा सेंटर में टपका पानी, मरीज बेहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here