यहां डेंटल का हाईटेक मिलेगा इलाज

0
683

लखनऊ – मरीजों की सुविधा के लिए बलरामपुर अस्पताल का डेंटल विभाग हाईटेक हो गया है। शुक्रवार को यहां सुपर स्पेशियेलिटी की दूसरी डेंटल यूनिट का उदघाटन निदेशक डॉ राजीव लोचन ने किया। उन्होंने कहा कि अभी चार और यूनिट यहां खोली जायेंगी। इस यूनिट के खुलने से दांत के मरीजों को इलाज में काफी सहूलियत हो जायेगी।

प्रदेश के बड़े चिकित्सालयों में से एक बलमरापुर अस्पताल में डेंटल विभाग को सुपर स्पेशियेलिटी यूनिट बनाने के लिये शासन निर्णय ले चुका है। इसके लिये सात एमडीएस डेंटल सर्जनों को यहां नियुक्त किया जाना है। निदेशक डॉ राजीव लोचन ने बताया कि इनमे से एक डॉकटर एसके तिवारी को यहां नियुक्त कर दिया गया है। अन्य डॉक्टरों को भी जल्द नियुक्ति मिल जायेगी। उदघाटन के मौके पर सीएमएस डॉ ऋषि सक्सेना, डेंटल डॉक्टर एसके तिवारी, डॉ राहुल, डॉ मुकेश, डॉ रेखा पाल, डॉ सौम्या, डॉ अनामिका, डॉ स्वाति, डॉ अतुल मेहरोत्रा, मैनटरन रीना सिंह, विमला दास, पूनम, डा नीरज शेखर, प्रेमवती आदि मौजूद रहे।

16 लाख रुपये से मंगाये गये अत्याधुनिक उपकरण

शासन की ओर से 16 लाख रुपये दूसरी यूनिट के लिये जारी किये गये। उससे डेंटल चेयर और इक्युपमेंट मंगाये गये हैं। सुपरियर क्वालिटी के दो डेंटल हाईजिनिस्ट भी यहां तैनात हो चुके हैं। अब मरीजों को यहां कम्प्यूटराइजड एक्सरे, आरसीटी जैसी जांच की भी सुविधा मिलेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभुगतान को लेकर महानिदेशालय में प्रदर्शन
Next articleइंजीनियरिंग के साथ क्लीनिकल मिलकर करेंगे …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here