लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों को भर्ती शुल्क व पंजीकरण शुल्क नहीं जमा करना होगा। बीती रात से लागू इस नियम से इमरजेंसी में आये मरीजों ने राहत ली है। उनका कहना है कि इससे इलाज शुरू कराने की प्रक्रिया आैर सरल हो गयी है। ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि जल्द ही ट्रामा सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए कई आैर समस्या का निदान किया जाएगा।
अभी तक ट्रॉमा सेंटर में मरीज के आने के बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया जाता था आैर दूसरी ओर उसके परिजन पर्चा बनवाने व भर्ती शुल्क को जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन में लग जाते थे। इसके अलावा अगर कोई जांच के लिए मरीज को भेज दिया गया तो उसका भी शुल्क जमा करने के लिए परिक्रमा करना पड़ता था। कुछ मरीजों की शुल्क जमा करने के लिए इलाज में देर होने से मौत तथा लगातार काउंटर पर शुल्क जमा करने को लेकर हो रही दिक्कतों को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने भर्ती शुल्क हटाने का निर्णय लिया।
अभी तक मरीजों से 250 रुपये भर्ती व 50 रुपये शुल्क लिया जाता था, जबकि बीपीएल व गरीब मरीजों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क थी। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रामा सेंटर में लगातार मरीजों के ंिहत में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












