लखनऊ। सात की तैनाती वाली स्थानांतरण करने की नीति सिर्फ मिनिस्टीरियल संवर्ग पर ही क्यो लागू हो रही है। यह नीति अन्य संवर्गों पर क्यों नहीं लागू नही होती है। अगर ऐसा नही होता है, तो आंदोलन शुरु होगा। 15 से 18 अप्रैल तथा उसके बाद 30 अप्रैल को आंदोलन किया जाएगा इस आंदोलन के तहत पहले 2 दिन काला फीता बांधा जाएगा, उसके बाद जनपद स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा और यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यह निर्णय शनिवार को यूपी मेडिकल हेल्थ एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।
एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन की लखनऊ शाखा की मंत्री रजनी शुक्ला ने बताया कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी है। अध्यक्ष प्रेम सिंह एवं मंत्री कुंवर हिरेश सरन सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
रजनीश शुक्ला ने बताया बैठक में यह निर्णय किया गया कि अन्य संवर्गों के स्थानांतरण नीति के समान ही मिनिस्टीरियल संवर्ग की नीति भी लागू की जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मिनिस्टीरियल संवर्ग इसका विरोध करेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मिनिस्टीरियल संवर्ग के स्टोर कीपर तथा आशुलिपिक तथा आशुलिपिक वर्ग के लगभग 500 रिक्त पदों पर प्रोन्नति भी नहीं की गई है, सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया दिया आश्वासन ही दिया दिया गया है। बैठक में तय किया गया कि इसके लिए आगामी 15 से 18 अप्रैल तथा उसके बाद 30 अप्रैल को आंदोलन किया जाएगा इस आंदोलन के तहत पहले 2 दिन काला फीता बांधा जाएगा, उसके बाद जनपद स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा और यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












