न्यूज । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल पर एक नया फीचर जोड़ा है। पोर्टल में इस फीचर की लंबे अरसे से मांग की जा रही थी। इससे अगर वैक्सीनेशन कराने वाले व्यक्ति के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में किसी तरह की गलती हो जाती है, तो उसे कोविन पोर्टल के जरिए ठीक कर सकते है। इसके माध्यम से नाम, डेट ऑफ बर्थ या जेंडर आदि से जुड़ी खामियों को ठीक किया जा सकता है।
इन स्टेप्स को फालो कर ठीक कर सकेंगे गलतियों को
1. सबसे पहले http://cowin.gov.in पर जाना होता है।
2. इसके बाद वैक्सीन लगवा चुके व्यक्ति को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।
3. फिर ‘रेज एन इश्यू’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
4. नाम, ईयर ऑफ बर्थ और जेंडर में करेक्शन का ऑप्शन आता है। आप इस पर टिक करके करेक्शन कर सकते है।
बताते चले कि एक मोबाइल से मल्टीपल वैक्सीनेट मेंबर्स के करेक्शन के लिए मेंबर की डीटेल को चुनना होता है।
कोविन ऐप के 5 मॉड्यूल बने है।
यह ऐप वैक्सीनेशन की प्रोसेस, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, वैक्सीनेशन कर्मियों और उन लोगों के लिए एक टीम वर्क की तरह काम करता है, जिन्हें वैक्सीनेशन होना होता है। इसमें 5 मॉड्यूल होते हैं, जिनमें प्रशासनिक मॉड्यूल, रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, वैक्सीनेशन मॉड्यूल, लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल हैं।
प्रशासनिक मॉड्यूल: वे लोग जो वैक्सीनेशन इवेंट का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वह वैक्सीनेशन का सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने के लिए लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिलेगी।
रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल: उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
वैक्सीनेशन मॉड्यूल: उन लोगों की जानकारियों को सत्यापित करता है ,जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेस्शन करेंगे। इस बारे में स्टेटस भी अपडेट किया जाता है।
लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल: इसके जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। इससे क्यूआर कोड भी बनता है और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-सर्टिफिकेट भी मिलता है।
रिपोर्ट मॉड्यूल: इसके माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होती है जैसे, टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा, कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया आदि।