वित्त मंत्री जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल

0
621

डेस्क। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को गुर्दा प्रत्यारोपण सफल रहा। विशेषज्ञों के उनके स्वास्थ में धीरे- धीरे प्रगति होती जा रही है। एम्स के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख डॉ. आरती विज की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि श्री जेटली को गुर्दा प्रत्यारोपण सफल रहा है। श्री जेटली एवं गुर्दा दानदाता दोनों का स्वास्थ्य स्थिर है और धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री जेटली से बात की थी और ऑपरेशन के दौरान श्री मोदी लगातार श्री जेटली के परिजनों के संपर्क में रहे और उनकी सेहत के बारे में नियमित रूप से जानकारी लेते रहे।
श्री जेटली (65) डायबटीज से पीड़ित हैं। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्हें गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए ले जाया गया। वित्त मंत्री पिछले एक माह से अधिक समय से डायलीसिस पर चल रहे और वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे।

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि श्री जेटली के गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाले डाक्टरों की टीम में अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ संदीप गुलेरिया को भी बुलाया गया था। श्री जेटली पिछले माह ही उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए और 15 अप्रैल को उन्होंने शपथ ली । श्री जेटली ने पांच अप्रैल को स्वयं ही ट््वीट कर जानकारी दी थी कि वह गुर्दा रोग से पीड़ित हैं और मंत्रालय का कामकाज घर से ही देख रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि आगे उपचार क्या होगा इसका फैसला उनका इलाज कर रहे डाक्टर तय करेंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां शिशु अौर बच्चे की मौत पर मचा दिया बवाल
Next articleमोदी मंत्रीमंडल में यह फेरबदल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here