विशेषज्ञों की टीम ने घायल का नहीं किया इलाज, मौत

गेट से बिना प्राथमिक जांच के लौटा दिया

0
707

लखनऊ। नाम बड़े आैर दर्शन छोटे…. वाली कहावत संजय गांधी पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर पर खरी उतर रही है। यहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की फौज ने घायल 18 वर्षीय आयुषी को हाथ तक नहीं लगाया। गेट के बाहर से ही के जीएमयू के ट्रामा सेंटर जाओ कहकर लौटा दिया। वहां पहुचने से पहले ही आयुषी की मौत हो गयी। अमेठी से हायर सेंटर के रेफर आयुषी के पिता एंबूलेंस से लेकर पीजीआई एपेक्स ट्रामा सेंटर शाम आठ बजे के आस -पास पहुंचे, लेकिन वहां पर तैनात
डाक्टर ने बिना हाथ लगाए ही रिफर कर दिया परिजनों का कहना है कि भर्ती करके स्टेबिल कर दिए होते शायद मेरे बिटिया की जिंदगी बच जाती।

अमेठी के ग्राम दरखा के रहने वाले अमिताभ मिश्र के बेटा और बेटी शहर में कोचिंग केलिए जाते है। पढ कर वह घर लौट रही थे कि रास्ते में बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे आयुषी के चोट लग गयी। घर वाले तुरंत उसे लेकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल अमेठी गए, जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया । आयुषी की बूआ सुधा मिश्रा लखनऊ से है, वह इस दौरान यहां आयी हुई है।

Advertisement

सलाह दिया कि सीधे पीजीआई एपेक्स ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, क्योंकि वह उनके रोड पर ही है। यह लोग आयुषी को लेकर यहां पहुंचे। परिजनों का कहना है कि हाथ तक नहीं लगाया कहा कि हम मैनेज नहीं कर पाएंगे, जबकि ट्रामा
सेंटर में 20 डाक्टरों की पूरी टीम है। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू है । परिजनों का कहना है कि भर्ती कर उपचार शुरू करते बाकी जो ई वर तय किए है उसे कौन रोक सकता है।

घायल होने के आठ घंटे तक आयुषी के परिजन लेकर अस्पताल .दर अस्पताल भटकते रहे लेकिन हर कोई कुछ करने को तैयार नहीं हुअ। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के लोग ही यदि स्टेबिल करने के बाद हायर सेंटर रिफर करते तो शायद बच जाती।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपेनक्लीनिक में मरीजों को मिलेगी राहत
Next articleतमाम दावों के बाद भी मिल रहे डेंगू के लार्वा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here