विदेश भेजने का झांसा देकर सैकड़ों को ठगा

0
878
Photo Source: The Huffington Post

लखनऊ। लोगो को सोशल मीडिया पर विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग आरोपी भाग निकला। ठगी का शिकार हुए सैकड़ो लोग विकासनगर स्थित जालसाजों के कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष विकासनगर जुबेर अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ितों को दिल्ली बुलाकर हुए लापता :

मंगलवार को विकासनगर के खुर्रम नगर स्थित जे एंड के ग्रुप के कार्यालय पर शिवान व अन्य जनपदों से सैकड़ो लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि व्हाट्सएप व फेसबुक पर विकासनगर की जे एंड कंपनी द्वारा इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर व अन्य पदों हेतु विदेश भेजने का दावा किया गया था। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख सैकड़ो लोगो ने इस कंपनी से संपर्क किया। कुछ दिनों पहले लोगों को मेडिकल हेतु लखनऊ बुलाया गया और मेडिकल के नाम पर चार-चार हजार वसूले गए और पीडिघ्तों का एक निजी चिकित्सालय में करा दिया गया। आरोप है कि इससे क पनी मालिक ने प्रत्येक व्यक्ति से तीस से सत्तर हजार रुपये तक कंपनी ने खाते में डलवा लिए थे।

Advertisement

पीडिघ्तों का कहना है कि क पनी मालिक ने बीती 28 अप्रैल को लोगों से कहा कि 1 मई को दिल्ली आना है, जहां से कुवैत के लिए लाइट है और पासपोर्ट वही दिए जाएंगे। 1 मई को सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे तो वहां कंपनी के मालिक जावेद और इरफान नामक श स मिला, जिन्होंने कुछ को पासपोर्ट दिया और थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर दोनों फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीडिघ्त मंगलवार को विकानागर स्थित कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष विकासनगर जुबेर ने बताया कि कंपनी मालिक जावेद के बारे में जानकारी निकाली जा रही है और कार्यालय से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Previous articleबड़े सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
Next articleबलरामपुर अस्पताल में ई-हास्पिटल नहीं मैनुअल व्यवस्था जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here