लखनऊ । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रविवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेडियोथेरेपी विभाग की ओर से कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत वाहन से जागरूकता की गयी। इसके तहत कैंसर जागरूकता वाहन लखनऊ के विभिन्न स्थानों वेव मॉल, इमामबाड़ा, 1090 चौराहा एवं केजीएमयू चौराहे पर पहुंचा और वहां पर कैंसर बीमारी के बारे में वीडियो क्लिप दिखाई गयी।
इस अवसर पर डा. सुधीर सिंह ने बताया कि कैंसर जागरूकता वाहन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक , चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने संदेश दिया है। इसके ही साथ शहर के विभिन्न कैंसर विशेषज्ञों द्वारा कैंसर के सम्बन्ध में सरल भाषा में चलचित्र संदेश के माध्यम से जन समुदाय में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है ।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












