विधानसभा के गेट के सामने दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0
1091

लखनऊ। वीआईपी और अतिसंवेदनशील क्षेत्र विधानसभा के गेट पर गोली चलने से मचा हड़कंप मच गया।
राजधानी लखनऊ में विधानसभा के गेट के सामने एक दारोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गेट नंबर 7 के ठीक सामने खुद को गोली मारी ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक दरोगा का नाम निर्मल चौबे है। बताते हैं वह 87-88 बैच का सब इंस्पेक्टर था , मिली जानकारी के मुताबिक एसआई चौबे बंथरा थाने में तैनात था। विधानसभा सत्र के दौरान उसकी ड्यूटी लगी हुई थी.।इसलिए वह वहां गेट पर तैनात था।

बताया जाता है कि सुसाइड करने वाला सब इंस्पेक्टर डिप्रेशन से पीड़ित चल रहा था ,हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जब एसआई चौबे ने खुद को गोली मारी ,तो वहां हड़कंप मच गया । विधानसभा की सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी सकते में आ गए। जब एसआई चौबे ने खुद को गोली मारी तो वहां हड़कंप मच गया। विधानसभा की सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी सकते में आ गए‌। सभी लोग उस तरफ भागे जहां से गोली चलने की आवाज़ आई थी, जब सब लोग मौके पर पहुंचे तो गेट नंबर 7 के सामने बनी पार्किंग में एसआई निर्मल चौबे जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे।

घटनास्थल पर ही उनकी सर्विस रिवाल्वर भी पड़ी थी। फौरन एसआई निर्मल चौबे को दरोगा को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Previous article18 मार्च को कर्मचारियों का उपवास और धरना
Next articleमेयो मेडिकल सेंटर में वैक्सीनेशन के लिए बुजुर्गों की भीड़ उमड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here