इन देशों में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू

0
565

 

 

 

 

 

न्यूज। यूरोपीय संघ के कुछ देशों में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। यूनान आैर यूरोपीय संघ के चुनिंदा अन्य सदस्यों ने पांच से 11 वर्ष उम्र के बच्चों को बुधवार को कोविड-19 रोधी टीका लगाना शुरू कर दिया जहां सरकारों ने छुट्टियों के मौसम के लिए अपनी तैयारियां शुरू करने के साथ ही कोरोना वायरस के नये ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए कमर कस ली है।

 

 

 

इटली, स्पेन आैर हंगरी भी उन देशों में शामिल हैं जो छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार कर रहे हैं जब राष्ट्रीय एजेंसियों ने फाइजर-बायोएनटेक द्वारा बनाए गए कम खुराक वाले टीके को पिछले महीने यूरोपीय संघ के नियामक की मंजूरी का आैपचारिक रूप से समर्थन किया है।
एथेंस के एक बच्चों के अस्पताल ने बुधवार तड़के इस आयु वर्ग के बच्चों को पहला टीका दिया। इससे कुछ घंटे पहले अधिकारियों ने वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से, यूनान में सबसे अधिक 130 दैनिक मौतों की घोषणा की थी।
यूनान में माता-पिता द्वारा 12 साल से कम उम्र के 30,000 से अधिक बच्चों के लिए टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कराया। इन माता-पिता में शिक्षा मंत्री निकी केराम्यूस भी शामिल हैं।
‘यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल” ने मंगलवार को कहा कि उसे आशंका है कि अगले कुछ महीनों में यूरोपीय संघ में ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले बहुत बढ जाएंगे।

Previous articleABM university VC Dr.Ak singh ट्रामा सेंटर में भर्ती
Next articleKgmu कर्मचारी : अब बर्दाश्त नहीं,कल से हड़ताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here