उसे जिद थी लड़का से लड़की बनने की, बन गई

0
1777

लखनऊ – उसे  जिद थी  कि वह  लड़की बनकर  पिछला आए और  वह सब कुछ करें  जो  एक युवा लड़की  कर सकती है । बचपन में उसकी हरकतें  उसके परिजन  बर्दाश्त नहीं करते थे  परंतु  जो वह बड़ा होता गया उसने मन में पूरी तरह लड़की बनने की ठान लिया। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जब वह आया लड़की बनने के लिए पहले तो विशेषज्ञ डॉक्टरों मैं उसे समझाने की कोशिश की इतना आसान नहीं होता जननांग परिवर्तन कराना। उसकी इज्जत को देख कर मानसिक रोग विभाग में उसकी काउंसलिंग भी कराई गई फिर भी वह तन मन से लड़की बनने को व्याकुल था

आखिरकार 22 वर्षीय युवक का किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार  जटिल शल्य क्रिया कर  महिला जननांग बनाने में सफलता प्राप्त कर ली। जननांग की नहीं उसे पूरी तरह लड़की बनाने के लिए हारमोनल मेडिसिन भी दी गई ताकि उसके वक्ष स्थल भी विकसित हो सकें। डॉ ए के सिंह बताते हैं जननांग तो बनाने में उन्हें सफलता मिली है परंतु वक्षस्थल भी विकसित करने में पूरी तरह सफलता मिली है। अब वह पूरी तरह से लड़की है। परंतु बच्चेदानी और महिलाओं के अन्य आंतरिक जननांग ना होने के कारण वह शिशु को जन्म देने में असफल रहेगी।

उन्होंने बताया वह मूलतः युवक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए के सिंह ने बताया कि युवक 2 वर्ष पूर्व चिकित्सकों के संपर्क में आया था ,तदुपरांत चिकित्सकों को इस बात का तसल्ली हो जाने के उपरांत कि युवक सच में अपना जेंडर चेंज कराना चाहता है और साइकियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग कराने के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि उपरोक्त युवक का जेंडर चेंज करने के लिए सेक्स  आर्गेनाइजेशन सर्जरी की जाएगी। युवक को 8 माह पूर्व से हारमोनल थेरेपी दी जा रही थी ताकि उसके शरीर में महिलाओं के शरीर के अनुरूप बदलाव आ जाए युवक को 8 मई 2018 को विभाग में भर्ती कर सर्जरी की तैयारी की गई उपरोक्त सर्जरी करने में चिकित्सकों को कुल 8 घंटे का समय लगा ।

सर्जरी करने वाले चिकित्सकों के दल में प्रो ए के सिंह, डॉ मुक्ता, डॉ गुरू रेडी, डॉ समीर, डॉ निखिल तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञों में डॉ जी पी सिंह,  डॉ तन्मय शामिल थे। डॉक्टर सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सर्जरी कर शल्य चिकित्सक जननांग तो बना देते है किंतु इस प्रकार  के जननांग से  संतान उत्पत्ति नहीं की जा सकती है।  प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा इस प्रकार की सर्जरी को प्रोत्साहन नहीं दिया जाता है ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपुलिस और बाउंसर की सुरक्षा में काम करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर
Next articleसंदिग्ध निपाह वायरस से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here