उम्मीद टूट गयी बंद ओपीडी देखकर

0
881

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओपीडी में आज चुनाव के कारण अवकाश के बाद भी काफी संख्या में मरीज इलाज कराने पहंुच गये। यहंा पर इलाज न मिलने के कारण सब इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए पहुंच गये। जहां पर मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्थिति चरमरा गयी। वही लोहिया संस्थान की ओपीडी में दूरदराज से काफी संख्या में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच गये थे।

केजीएमयू की ओपीडी बंद होने की सूचना के बावजूद काफी संख्या में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच गये, परन्तु यहां पर न्यू व पुरानी ओपीडी बिल्ंिडग बंद होने के कारण वह निराश हो गये। यहां से सीधे मरीज ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी पहुंचने लगे। यहां पर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। ट्रामा सेंटर पहुंचने वाले मरीज अपने आप को गंभीर बता कर भर्ती हो चाह रहे थे। जब कि जांच के बाद गंभीर मरीजों को ही भर्ती के लिए कहा गया था।

वेंटिलेंटर यूनिट फुल होने के कारण गंभीर मरीजों की वेंटिग भी बढ़ गयी। आलम यह था कि कुछ देर के लिए अघोषित रूप से मरीजों को भर्ती करने से रोक दिया गया। उधर गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान में काफी संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंच गये। यहां पर भी मरीजों को निराशा ही मिली। ओपीडी में विशेषज्ञों को दिखाने के लिए दूरदराज क्षेत्र से मरीज यहां आते है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleKGMU कुलसचिव राय हटे, बनारस से आशुतोष द्विवेदी आए
Next articleबीबी से टाइम मैनेजमेंट सीख रहे रहे हैं रणवीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here