उजाला नर्सिंग होम के छापे में यह मिला गड़बड़

0
1064

लखनऊ । ठाकुरगंज में मिले फर्जी ब्लड बैंक में बरामद ब्लड बैग व प्लाज्मा बैग की चल रही छानबीन में लगातार छापेमारी करके तार से तार जोड़ कर खुलासा करने की तैयारी है। शनिवार को खाद्य एवं आैषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की मदद से इंदिरा नगर स्थित उजाला नर्सिंग होम पर छापा मारा। एफएसडीए की टीम शुक्रवार को ओपी चौधरी ब्लड बैंक में छापे मारी के बाद प्लाज्मा बैग खरीदने वाले मरीज की तलाश कर रही है आैर उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेंगी। टीम ने छापे मारी के दौरान नर्सिंग होम को बिना पंजीकरण के चलता पाया है आैर कई गंभीर गड़बड़ी पायी है।

बताते चले कि कुछ दिन पहले पुलिस ने ठाकुरगंज में फर्जी ब्लड बैंक को पकड़ा था। यहां पर काफी मात्रा में ब्लड बैंग, प्लाज्मा सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ था। इसी के आधार पर छानबीन शुरु हो गयी थी। इस ब्लड के आरोपी आरिफ ने कुछ निजी अस्पताल, नर्सिंग होम व ब्लड बैकों के नाम कबूले थे कि वहां पर वह ब्लड व प्लाज्मा की आपूर्ति करता है। बरामद सामान में ब्लड बैंग व प्लाज्मा के बैग भी मिले थे। प्लाज्मा बैग में ओपी चौधरी ब्लड बैंक के स्टीकर लगे थे। शुक्रवार को छापे मारी के दौरान एफएसडीए को प्लाज्मा के संग्रह करने के मानकों में गंभीर गड़बड़ी पायी थी। इसके अलावा ब्लड बैग सहित कई गंभीर खामिया पायी थी। टीम उस मरीज की तलाश कर रही कि जो कि उजाला नर्सिग होम में भर्ती था आैर उसने ओपी चौधरी ब्लड बैंक के स्टीकर लगा प्लाज्मा बैग को खरीदा था।

शनिवार को इसी मरीज की तलाश में एफएसडीए व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने उजाला नर्सिंग होम पर देर शाम को छापा। टीम ने यहां पर उस मरीज के भर्ती सम्बधी दस्तावेज को जब्त किया है। इसके अलावा उन डाक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी जानकारी एकत्र की है जो कि मरीज के इलाज में शामिल थे आैर ब्लड बैंक से प्लाज्मा लाने के लिए भेजा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि नर्सिंग होम बिना पंजीकरण के चल रहा है। इसके अलावा कई मानक भी पूरे नही है। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि पंजीकरण न मिलने पर बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleघोटाले में स्वास्थ्य विभाग के तीन बाबू निलम्बित
Next articleमिर्गी के मरीज की जटिल सर्जरी कर दिया ठीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here