उच्च अध्ययन कर मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज देने की कोशिश

0
606

लखनऊ। केजीएमयू के टॉपर बनकर प्रतिष्ठित मेडल पर कब्जा करने वाली दोनों लड़कियों के हौसले बुलंद हैं। दोनों का मानना है कि मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा देने के लिए क्लीनिकल हासिल करना चाहते हैं। शैक्षिक उपलब्धि के रूप में मेडल हासिल करने से उनके हौंसले बढ़े हैं।

रेडियोलॉजी में उच्चस्तरीय चिकित्सा प्राप्त करना चाहती है – सना

केजीएमयू के प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल पर कब्जा करने वाली सर्वोदय नगर निवासी सना मोहसिन का कहना है कि मरीज के रोग की पहचान के लिए सही डाग्योनिसिस करना आवश्यक करना जरूरी है। इसके लिए वह आैर बेहतर कार्य करने का प्रयास करना चाहती है। अब रेडियोलॉजी मेंं पीजी करने के साथ ही रेडियोलॉजी की उच्च डिग्री हासिल करना चाहती है। ताकि इसके बाद वह मरीजों की सटीक डायग्नोसिस तैयार कर सकें। उसका मानना है कि जब मरीज की डायग्नोसिस सटीक होगी तभी लाइन आफ ट्रीटमेट सही मिल सकता है। एमबीबीएस 2014 बैच की छात्रा सना मोहसिन के पिता मो. मोहसिन खुद भी है और डायग्नोसिस सेंटर का संचालन कर रहे है, जब कि उनकी मां हाउस वाइफ है आैर एक छोटी बहन व भाई भी है। जो कि अभी पढ़ाई कर रहे है। उनका मानना है कि इस सफलता के पीछे उसके पिता प्रेरणा स्त्रोत है आैर परिजनों और शिक्षक भी हौसला अफजाई करते रहते है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबेटियों ने फिर कब्जा किया केजीएमयू के प्रतिष्ठित मेडल्स पर
Next articleमुख्यमंत्री अचानक देर शाम पहुंचे पीजीआई…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here