शहर में कोरोना संक्रमण से दो मौत

0
927

 

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमण राजधानी में तेज रफ्तार लेता जा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गयी है। लगभग छह महीने 11 दिन पहले कोरोना संक्रमण से मरीज की मौत राजधानी में हुई थी। राजधानी में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2652 पहुंच गया है। वही शनिवार को राजधानी में 2769 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।

 

 

 

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में पहली बार कोरोना संक्रमण से दो मौतें एक दिन में राजधानी में भर्ती संक्रमित मरीजों की हुई है। लखनऊ निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला किडनी की गंभीर बीमारी चल रही थी। आठ जनवरी को परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर लोहिया संस्थान पहंुचे, लेकिन यहां मरीज की भर्ती नहीं हो पाने से परिजन मरीज को लेकर अपोलो हॉस्पिटल ले गए। यहां पर डायलिसिस करने से पहले आरटीपीसीआर की जांच की गयी तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। कोशिशों के बाद नौ जनवरी को मरीज को लोहिया संस्थान के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

 

 

 

जबकि कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत केजीएमयू के कोविड अस्पताल में 37 वर्षीय महिला की हो गयी। हालांकि यह महिला मरीज गोंडा निवासी है आैर लिवर की जटिल बीमारी से पीड़ित चल रही थी। इलाज के लिए भर्ती करने से पहले आरटीपीसीआर जांच करायी गयी। जिसमें कोरोना संक्रमित निकलने पर कोविड अस्पताल में भर्ती करायी गयी। केजीएमयू के कोविड के नोडल अधिकारी डा. डी हिंमाशु के मुताबिक कोविड हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Previous articleकोरोना : शहर में संक्रमण ढाई हजार के पार
Next article2,392 कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा यहां मिले मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here