गायत्री महायज्ञ से गुंजायमान हुआ गोमती नगर विराम खंड चार का तुलसी पार्क

0
72

पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ से तुलसी पार्क में आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Advertisement

लखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार के संयोजकत्व एवं गायत्री शक्तिपीठ, गोमतीनगर के तत्वावधान में आज गोमतीनगर के विराम खंड–4 स्थित तुलसी पार्क में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य, अनुशासित एवं आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र का वातावरण वेद मंत्रों की गूंज, यज्ञाग्नि की दिव्यता और सामूहिक साधना की ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा।
कार्यक्रम का विधिवत संचालन शान्तिकुंज, हरिद्वार से पधारी चार साधिकाओं द्वारा वैदिक परंपराओं के अनुरूप किया गया। यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, समाज में सद्भाव, नैतिक उत्थान एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन की कामना की गई।

मुख्य वक्ता के रूप में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सामाजिक जागरण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर ट्रस्टी दिनेश यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय कार्यकर्ता धीरज मिश्रा, दिनेश कुलश्रेष्ठ, प्रताप नारायण, नितिन पाण्डेय, अशोक सिंह जी परिव्राजक एवं श्रीमती गीता सिंह जी सहित गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी अनेक बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यज्ञ में कालोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आहुतियां अर्पित कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की बड़ी सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि समाज में आज भी सनातन संस्कृति, यज्ञीय परंपरा और नैतिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था विद्यमान है।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, लखनऊ के जिला संयोजक महिपाल जी,अशोक कुमार पाण्डेय, जय करण पाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व कालोनी निवासी अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा अत्यंत मनोयोग, समर्पण और सेवा भाव से निभाया गया। समापन पर सभी सहभागियों ने ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Previous articlekgmu: धर्म नहीं बदला रेजीडेंट ने, साथी ने किया शादी से इन्कार, आत्म हत्या की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here