लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया,जब जांच में पता चला कि मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती किया गया मरीज कोरोना संक्रमित है। दो दिन से इलाज कर रहे डाक्टरों ने आनन- फानन में कोरोना आइशोलेशन यूनिट में भेज दिया गया। जहां पर मरीज की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर भर्ती कर दिया गया है। उधर ट्रामा सेंटर में मरीज का इलाज व उससे जुड़े 65 डाक्टरों व कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इलाज के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों की निगरानी की जा रही है। इसके मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड व केजुअल्टी वार्ड को दो घंटे बंद करके सेनेटाइज किया गया है।
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में शनिवार (11 अप्रैल) को शाम पांच बजे के आस-पास 64 वर्षीय बुजुर्ग को लेकर परिजन पहुंचे। बुजुर्ग मरीज को डायबिटीज के साथ ही सांस की बीमारी थी एवं हालत गंभीर बनी हुई थी। बुजुर्ग मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे केजुअल्टी वार्ड में प्राथमिक इलाज करते हुए मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मेडिसिन इमरजेंसी में उसकी हालत संदिग्ध देखते हुए डाक्टरों ने कोरोना संक्रमण की जांच करायी। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आते ही ट्रामा सेंटर में इलाज कर रहे डाक्टरों के होश उड़ गये। ट्रामा सेंटर के उच्च अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये। पता चला कि पूरा ट्रामा सेंटर करने की आशंका बन गयी। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए पहले तो मरीज को तत्काल कोरोना आइशोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया।
पल्मोनरी क्रिटकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. वेद ने बताया कि वेंटिलेटर पर उनकी विभाग की टीम इलाज कर रही है। उधर ट्रामा सेंटर में उच्च अधिकारियों ने बैठक के बाद तत्काल कैजुअल्टी व मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती बंद कर दी। लगभग दो घंटे दोनों वार्ड बंद करके सेनिटाजेशन किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सेनिटाइज किया गया। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि अभी लगभग 65 लोगों को क्वॉरेटाइन किया गया है। इनमें 13 प्रमुख लोगों में डाक्टर, रेजीडेंट डाक्टर तथा कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा इलाज की व्यवस्था में जुड़े 52 अन्य लोगों को चिह्नित करके क्वॉरेटाइन कर दिया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











