ट्रामा सेंटर में बढ़ेंगे आैर उच्चस्तरीय संसाधन

0
744

लखनऊ । सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के सहायक सचिव डॉ आर राजा गणपति ने बुधवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वाविद्यालय के ट्रॉमा सेण्टर का भ्रमण किया। डा. गणपति ने अपने भ्रमण के दौरान चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेण्टर में उपलब्ध विषिष्टताओं को देखा तथा इसमे और भी अत्याधुनिक उपकरणो आदि और मरीजो को और सुविधाओं मे बढ़त्तोरी का अष्वासन दिया गया।

उन्होनें कहा कि ट्रॉमा सेण्टर के विकास में केन्द्र सरकार के परिवार कल्याण विभाग द्वारा और सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ. गणपति द्वारा ट्रॉमा के भू-तल पर स्थित कैजुअल्टि वार्ड इमरजेंसी मेडिसिन विभाग तथा इमरजेंसी आईसीयू का निरीक्षण करते हुये इसमे व्याप्त सुविधाओं की सराहना की गई। इसके बाद डॉ. गणपति द्वारा ट्रॉमा सेण्टर के पंचम तल स्थित आई बैंक, मेडिसिन क्रिटिकल केयर, आरआईसीयू को देखा गया। चतुर्थ तल स्थित एनआईसीयू, पी.आई.सी यू पीडियाट्रिक इमरजेंसी विभाग के भ्रमण के दौरान उन्होने बताया कि ऐसी व्यवस्था प्रदेश के किसी भी ट्रॉमा सेण्टर में अभी मौजूद नही है, जहा बच्चों की उपचार की इतनी व्यवस्था एक ही तल पर स्थित हो।

इसके उपरांत डा गणपति द्वारा तृतीय तल स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग सहित द्वितीय तल के विभिन्न विभागों जनरल सर्जरी, ट्रॉमा सर्जरी, अर्थोपेडिक सर्जरी विभाग को देखा गया और ट्रॉमा सेण्टर में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया गया। इस दौरान डॉ आर राजा गणपति के साथ चिकित्सा विष्वविद्यालय के प्रो हैदर अब्बास, ट्रॉमा सेण्टर प्रभारी, प्रो संदीप तिवारी, विभागाध्यक्ष ट्रॉमा सर्जरी विभाग, डा समीर मिश्रा, डॉ अष्विनी कुमार महाप्रबंधक, एनएचएम एवं डॉ शौकत उपस्थित रहे। चिकित्सा विष्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान डॉ आर राजा गणपति द्वारा चिकित्सा विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो मदनलाल ब्रह्म भट्ट जी से मुलाकात किया गया। मुलाकात के दौरान चिकित्सा विष्वविद्यालय के ट्रामा सेण्टर में मरीजो के लिए उपलब्ध सुविधाओं के सम्बंध में चर्चा करते हुये इसमे और सुधार कैसे किया जाए इस सम्बंध में भी चर्चा हुई।

Previous articleसावधान …बुुजुर्गो में बढ रही यह खतरनाक बीमारी
Next articleत्यौहारों से पहले यूपी में 29 आईपीएस अधिकारियों में हुआ फेरबदल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here