लखनऊ । किं ग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में जल्द ही 24 घंटे मरीजों की मदद के लिए तीन लोग मै आई हेल्प यू … सेवा ने तहत तैनात रहेंगे। यह लोग मरीजों को आने समस्याओं के निदान के लिए परामर्श देंगे। यह जानकारी ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. संदीप तिवारी ने दी।
डा. तिवारी ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन कामों के निदान के लिए वह पीआरओ के पास जाता है, जबकि पीआरओ अन्य व्यवस्था में उलझा रहता है। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लगातार परेशानी व समस्याएं बनी रहती है। इसके निदान के लिए ट्रामा सेंटर में मै आई हेल्प यू यूनिट शुरू की जा रही है। इसमें सेंटर में प्रवेश करते ही मरीज को एक टेबल मिलेगी, जहां पर तीन लोगों की ड¬ूटी लगायी जा रही है।
तीन पालियों में 24 घंटे लगातार तीन लोग मरीजों व तीमारदारों की मदद के लिए तैनात रहेंगे। यह लोग मरीजों व तीमारदारों को शुल्क जमा करने, वार्ड या विभाग की तलाश कराने के अलावा उनके अन्य निदान का निराकरण करेंगे। इसके लिए तैनात रहने वाले तीन लोग मैआई हेल्प की जैकेट पहने रहेंगे। डा. तिवारी ने कहा कि यह लोग एक संस्थान के तहत काम करने आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस पहल से मरीजों व तीमारदारों को बेहतर परामर्श दिलाने में सहायता मिलेगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











