लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भूतल पर 60 बिस्तरों का होल्डिंग एरिया बनाया गया है।
वर्तमान में ट्रामा सेंटर में भर्ती के लिए आने वाले मरीजों को सबसे पहले मरीज वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग भेजा जाता हैं। वहां मरीजों को भर्ती किया जाता है।
कोरोना की स्क्रीनिंग की जाती है। जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ट्रॉमा व संबंधित विभाग में मरीज शिफ्ट किए जाते थे। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. संतोष कुमार के मुताबिक वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग में 60 बेड हैं। वहां मरीज ज्यादा होने पर यहां मरीज भेजे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कैजुअल्टी व आस-पास के विभागों को मिलाकर होल्डिंग एरिया बनाया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












