ट्रामा टू की Ac बंद, पंखे की हवा में हो रही सर्जरी

0
897

लखनऊ. पीजीआई को हैंड ओवर होने तक केजीएमयू को ट्रामा टू सेंटर संचालन भारी पड़ रहा है. यहां पर राजकीय निर्माण विभाग ने हैंडओवर होने तक AC का संचालन बंद कर दिया है. ऐसी ना चलने से आलम यह है  की इमरजेंसी ऑपरेशन  थिएटर में गंभीर मरीजों का ऑपरेशन  पंखा  में किया जा रहा है . निर्माण विभाग का कहना है की हैंड ओवर ना होने तक  AC संचालन में उसका खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. मैं कोई बजट भी नहीं मिल रहा है . जिससे मैन पावर को भुगतान किया जा सके लगभग डेढ़ साल से वह लोग खुद भुगतान कर रहे हैं. निर्माण विभाग के इंजीनियर मिस्टर अली का कहना है की ट्रामा टू प्रशासन को कई बार पत्र लिखने के बाद भी अभी तक कोई भुगतान या हैंड ओवर किया गया है. ऐसे में AC का संचालन करना मुश्किल हो गया है उसका संचालन हैंडओवर तक बंद कर दिया गया है. AC संचालन बंद होने के बाद ट्रामा टू मैं भर्ती मरीजों पर मुसीबत खड़ी हो गई है गर्मी के मारे बेहाल है जो ठीक हो रहे हैं वह तुरंत डिस्चार्ज हो रहे हैं. आलम यह है की इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में अगर कोई मरीज गंभीर हालत में आता है तो उसको टेबल फैन या पंखा चलाकर उसका ऑपरेशन किया जाता है. ऐसे में पीजीआई को हैंड ओवर करने तक संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है. केजीएमयू प्रशासन पहले ही बजट न मिलने के कारण ट्रामा टू के संचालन में मुसीबतें झेल रहा था अब एक नई मुसीबत ने उसको और परेशान कर दिया है इसके हल के लिए केजू प्रशासन अभी विचार कर रहा है. उधर ट्रामा टू में तैनात किया गया संविदा कर्मचारी भी अपने भविष्य को लेकर परेशान हो गए हैं उनका कहना है जब तक पीजीआई संचालन नहीं करता है तब तक उनको वेतन कौन देगा या उनको नौकरी से निकाल दिया जाएगा. वर्तमान में हालात स्पष्ट ना होने के कारण सभी अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं.
ट्रामा सेंटर दो प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया राजकीय निर्माण निगम मैं वहां पूरा काम नहीं किया था इसलिए हैंडओवर केजीएमयू ने नहीं लिया था .कमी पूरी करने के बाद कुलसचिव ने निर्माण निगम ने कुछ जानकारी राजकीय निर्माण निगम से मांगी थी वह जानकारी दिए बगैर निर्माण निगम ने AC का संचालन बंद कर दिया.

Previous articleअल्ट्रासाउंड जांच के लिए एक महीने  का इंतजार
Next articleकेजीएमयू के उप कुलसचिव बने डा. अनित परिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here