Today Kgmu,pgi, लोहिया संस्थान में OPD बंद, सरकारी अस्पतालों में हाफ डे

0
166

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को राजधानी के बलरामपुर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में हाफ डे ओपीडी यानी मध्याह्न 12 बजे तक संचालन होगी, जबकि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लोहिया संस्थान आैर पीजीआई सहित अन्य मेडिकल संस्थानों में ओपीडी में अवकाश रहेगा। हालांकि, सभी जगह इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

 

 

 

 

 

 

बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन), लोकबंधु, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई आैर राम सागर मिश्र समेत अन्य अस्पतालों में सोमवार को 12 बजे तक ओपीडी का संचालन किया जाएगा । सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में 12 बजे तक इलाज मिलेगा। रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांचें होगी।

 

 

 

 

 

 

 

उधर केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई की ओपीडी में अवकाश रहेगा। मरीजों को इमरजेंसी में इलाज मिलेगा।प्रतिदिन की भांति इमरजेंसी सेवाओं का संचालन होगा। केजीएमयू के प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह के अनुसार अवकाश की वजह से ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इमरजेंसी में मरीज भर्ती किए जाएंगे। उनकी सभी जांचें भी होंगी।

 

 

 

 

 

Previous articleगोल्डनआवर में इलाज, बच सकती है मरीज की जान
Next articleइस इमरजेंसी ट्रामा सुविधा देने के बाद Kgmu देश में दूसरे स्थान पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here