शहर में आज दो दर्जन से ज्यादा कोरोना संक्रमित

0
799

 

Advertisement

 

 

 

 

 

लखनऊ। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को दो दर्जन लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है, जबकि मंगलवार को 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। अगर आंकड़ों को देखा जाए, तो इससे पहले 19 जून को 26 कोरोना के केस निकले थे। आंकड़ों के अनुसार 5 दिनों में 53 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते रहने से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के होश उड़ने लगे है।

 

 

 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार दुबई की यात्रा कर लौटे तीन यात्रियों को कोरोना संक्रमित मिले है। इन यात्रियों में एयरपोर्ट पर जांच के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दस अन्य यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित है। यह सभी महाराष्ट्र, दिल्ली व रांची समेत अन्य दूसरे राज्यों की यात्रा करके राजधानी पहुंचे हैं। इन सभी का नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा चुका है।

 

 

 

वही इंदिरा नगर के बाद गोमतीनगर विस्तार स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कोरोना संक्रमण मिला है। ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार इनके परिवार में कुछ समय पहले एक सदस्य बाहर से आया था। जो जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला था। परिवार के यह चारों सम्पर्क जांच में पॉजिटिव आये है। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह क्षेत्र इंदिरा नगर, चिनहट, जानकीपुरम विस्तार, आलमबाग, अलीगंज, गोमती नगर व बीकेटी समेत अन्य क्षेत्रों के संक्रमित मरीज शामिल है। इनमें दो मरीजों की इलाज से पहले जांच करायी गयी थी। जिसमें जांच रिपोर्ट संक्रमित मिली है। मौजूदा समय में विभाग अस्पतालों में पांच मरीज भर्ती चल रहे है।

Previous articleलोहिया संस्थान : साथी नहीं मिला,2 घंटे काम ठप कर कर्मियों ने किया प्रर्दशन
Next articleअब इमरजेंसी में सर्जरी के लिए बच्चों नही करना होगा इंतजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here