हार्ट के मरीजों का ध्यान रखने के लिए इनका प्रशिक्षण शुरू

0
630

 

 

 

 

लखनऊ। संजय गांधी पी जी आई में कार्डियक नर्सिंग देखभाल के लिए पहला रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया।
कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आदित्य कपूर के नेतृत्व में कार्डियोलॉजी विभाग ने हाल ही में सभी कार्डियोलॉजी नर्सों के लिए शिक्षण कक्षाओं के लिए क्षमता निर्माण और निरंतर चिकित्सा शिक्षा के लिए व्यापक कार्डियक नर्सिंग देखभाल के लिए पहला रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया। 8 मॉड्यूल पाठ्यक्रम में किया गया है। हृदय रोग संबंधी नर्सिंग देखभाल के सभी पहलुओं में ,जिसमें सीने में दर्द, हार्ट फ़ेल्यर, जन्मजात हृदय रोग, कार्डियक आपातकालीन दवाएं, आईसीयू देखभाल प्रदान करते समय वि:संक्रमण तकनीक शामिल हैं।

 

 

 

कार्डियोलॉजी संकाय सदस्य डॉ कमलेश राउत, डॉ अर्पिता कठेरिया और डॉ हर्षित खरे ने कार्डियोलॉजी नर्स निर्मला, कमलेश, राम कुमार, टेरेसा, निशा, कांता, सुनील, रूबी ने तकनीकी जानकारी दी। अंतिम सत्र एक परीक्षा के साथ समाप्त हुआ। प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन, द्वारा प्रमाणपत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो आदित्य कपूर, प्रो सत्येंद्र तिवारी, प्रो सुदीप कुमार, डॉ अंकित साहू और एमआईसीयू, कार्डियोलॉजी वार्ड व कैथ लैब की प्रभारी के साथ मुख्य नर्सिंग अधिकारी शामिल थीं।

Previous articleKgmu: ट्रामा सेंटर की मारपीट की जांच शुरू
Next articleटीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है, बशर्ते …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here