ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ कमाये

0
876

न्यूज। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच दिया। महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की जोड़ी वाली फिल्म’ठग्स ऑफ हिंदोस्तान”ने रिलीज के पहले दिन 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लिया है।

यशराज बैनर तले बनी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म’ठग्स ऑफ हिंदोस्तान”आठ नवंबर को प्रदर्शित हुयी। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में कामयाब रही। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में देश के 5000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने रिलीज के पहले दिन 52 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली।

इस फिल्म ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग की है। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और फातिमा सना शेख की फिल्म में बहुत तारीफ हो रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं, अभी तक सिर्फ तीन फिल्में हिंदी में रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये कमाई के आंकड़े को पार कर सकी हैं। ये फिल्में हैं हैप्पी न्यू ईयर (45 करोड़ रुपये), बाहुबली-2 हिंदी संस्करण में 41 करोड़ रुपये और प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़ रुपये) हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनिजी अस्पताल ने हालत बिगड़ी तो रेफर कर दिया सरकारी अस्पताल
Next articleदो वर्ष बाद भी बेहाल है नोटबंदी बैंक कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here